Redmi 10 (2022) के साथ Redmi 10 Prime (2022) भी इन धांसू फीचर्स के साथ होगा इंडिया में लॉन्‍च!

Redmi 10 (2022) सीरीज में दो स्मार्टफोन, इंडिया में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Redmi 10 (2022) के वनीला वैरिएंट को इस महीने की शुरुआत में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर देखा गया था। Redmi Note 11 4G, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था, उसी के ग्‍लोबल मार्केट्स में Redmi 10 (2022) होने का अनुमान है।

Redmi 10 (2022) को तीन रैम+ स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

Redmi स्मार्टफोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किए जाने की संभवना है।

Redmi 10 (2022) को ब्लू, ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है।

Skrzypek ने यह भी बताया है कि Redmi 10 (2022) में Samsung S5KJN1 या OmniVision OV50C40 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

इसके अलावा Sony IMX355 सेंसर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा और एक 2 मेगापिक्सेल का कैमरा होगा।

Redmi 10 (2022) को इंडोनेशिया की SDPPI और TKDN सर्टिफ‍िकेशन साइट्स पर मॉडल नंबर 21121119SG के साथ देखा गया था।

Redmi 10 (2022) फोन को EEC,IMDA और TUV सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में भी लिस्ट किया गया है।