Redmi 10 (2022) फोन 4GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! FCC सर्टिफिकेशन से मिली जानकारी

Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन के कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किये जा चुके है, जिसके जरिए फोन के लॉन्च और कैमरा फीचर्स की जानकारी सामने आई थी।

Mysmartprice रिपोर्ट के जरिये यह मॉडल नंबर 22011119UY स्मार्टफोन FCC सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है। यह मॉडल नंबर Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन का है।

रेडमी 10 (2022) सीरीज में दो स्मार्टफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इनमें Redmi 10 (2022) और Redmi 10 Prime (2022) फोन शामिल हैं।

एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन में दस्तक दे सकता है वो है 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।

Redmi 10 (2022) फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम कर सकता है।

Redmi 10 (2022) फोन 4जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा 5जी कनेक्टिविटी के साथ नहीं।

Redmi 10 (2022) स्मार्टफोन को स्पॉट किये जानें वाली वेबसाइट- Eurasian Economic Commission (EEC) certification listings, IMDA, TKDN, SDPPI और TUV Rheinland

Redmi 10 (2022) फोन कथित रूप से इससे पहले IMEI डेटाबेस वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है।

आगामी रेडमी 10 (2022) स्मार्टफोन को लेकर जा रहा है कि इसके स्पेसिफिकेशन Redmi 10 जैसे ही होंगे, जो कि इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था।